झुंझुनू , दिसम्बर 17 -- राजस्थान में झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में बुधवार को डम्पर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ओला की ढाणी निवासी सुलतान ओला (55) अपने पोते कपिल के साथ मोटर साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश में मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इससे सुलतान ओला की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे एक जीप चालक ने घायल कपिल को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे जयपुर भेज दिया गया।

घटना के बाद डम्पर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित