भरतपुर , दिसम्बर 17 -- राजस्थान में भरतपुर के नदबई थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रोला की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान बदल (20) के रूप में हुयी है। वह मोटर साइकिल से जा रहा था इसी दौरान नदबई कुम्हेर रोड़ स्थित बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रोला ने उसकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इस पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नदबई के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित