भरतपुर , अप्रैल 03 -- राजस्थान में भरतपुर के एक निजी ट्रोमा सेंटर में शुक्रवार को एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने ट्रोमा सेंटर के बाहर शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करते हुए रास्ता अवरुद्ध कर दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद रास्ता खुलवाया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि धौलपुर के जगरिया का रहने वाला अजय (18) धौलपुर में एक सड़क हादसे में अपने साथी सौरभ के साथ गम्भीर रूप से घायल हो गया था। उसे धौलपुर के सरकारी अस्पताल से भेजा या था। उसे भरतपुर में शहर के काली बगीची चौराहे स्थित राज ट्रॉमा सेंटर अस्पताल में 31 मार्च को भर्ती किया गया था।

मृतक के सिर के ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत ठीक बताते हुए शुक्रवार को छुट्टी देने की बात कही, लेकिन इसी बीच मध्याह्न 12 बजे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव आरबीएम अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित