अलवर , दिसम्बर 20 -- राजस्थान में कोटपुतली बहरोड़ जिले के नीमराना थाना क्षेत्र में राजकीय मार्ग पर शनिवार को एक मिनी बस और ईटों से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली की टक्कर से बस चालक की मौत हो गयी।
थाना अधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि सुबह माजरीकलां गांव के पास एक मिनी बस के चालक ने एक वाहन से आगे निकलने का प्रयास किया तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से बस टकरा गयी। आमने-सामने की इस टक्कर से मिनी बस चालक हरियाणा के सुखराम की मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित