भरतपुर , फरवरी 26 -- राजस्थान में भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर गुरुवार को अवैध बजरी ले जा रहे ट्रैक्टर से एक कार के टकराने से दो लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोपहर में हलैना चौराहे पर अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने गोवर्धन परिक्रमा लगाकर जयपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार नम्रता जोशी ओर दिनेश गुप्ता घायल हो गये, जबकि कार में सवार अन्य परिजन कार के एयरबैग खुलने से बच गये। पुलिस ने बताया कि घायलों को हलैना अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजनों के साथ जयपुर रवाना कर दिया गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित