कोंडागांव , अप्रैल 11 -- छत्तीसगढ़ में कोंडागांव जिले के केशकाल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुएंमारी के पास शुक्रवार की देर रात एक ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर ढलान में पलट जाने से महिलाओं और बच्चों सहित एक आदिवासी परिवार के कई लोग घायल हो गये।

दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल कांकेर रेफर किया गया, जबकि दोपहरमें चार अन्य घायलों को भी रेफर किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 10 अप्रैल की देर रात करीब 12 बजे मांगलिक कार्यक्रम से ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर लौट रहे थे। वाहन में करीब 12 से अधिक लोग, जिनमें नौ महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे,गांव वापस जा रहे थे। कुएंमारी की ढलान के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर पलट गया और ट्रॉली में बैठे लोग सड़क किनारे गिर पड़े।

सारथी.श्रवणवार्तासहायक उप निरीक्षक ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो महिलाओं की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें देर रात ही जिला अस्पताल कांकेर भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर तक अन्य घायलों की स्थिति का आकलन किया गया, जिसके बाद चार और लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा रहा है। इनमें शाहबती मंडावी, दुकाय मंडावी, सुकमति और 9 वर्षीय विनोद कावड़े शामिल हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे अधिक संख्या में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित