भरतपुर , मार्च 11 -- राजस्थान में धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बेकाबू होकर पलट जाने से सात महिला श्रमिक घायल हो गयीं।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 10 महिला श्रमिक सरसों की कटाई का काम करके मजदूरी के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली से अपने गांव मसूदपुर लौट रहीं थी। इसी दौरान भूरा खेड़ा गांव के पास अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। इससे कृष्णा, प्रेमवती, विमला, रूपवती, ममता, रश्मि और रामा घायल हो गयी। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित