भरतपुर , दिसम्बर 20 -- राजस्थान में डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में शनिवार को वनियावाली पुल के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से मोटर साइकिल पर सवार एक महिला और एक युवक की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि वर्फीना (33) शाहरुख (19) मोटर साइकिल से किसी काम से दोपहर में सीकरी कस्बे से गोपालगढ़ की तरफ जा रहे थे कि तभी विपरीत से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से मोटर साइकिल टकरा गयी। आमने सामने की टक्कर से दोनों बुरी तरह घायल हो गये। दोनों को राहगीरों ने सीकर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित