हनुमानगढ़ , फरवरी 07 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से एक कार के टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मृतक की पहचान जसप्रीतसिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि जसप्रीत सिंह शाम को अपने एक मित्र मन्नू के साथ कैंचियां में एक विवाह समारोह में शिरकत करने के बाद कार से घर लौट रहा था। कैंचियां-गोलूवाला मार्ग पर खारा चक और अमरसिंहवाला के बीच सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर ट्राली को वह देख्र नहीं पाया और कार उससे टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि इससे कार में सवार दोनों घायल हो गये। दोनों घायलों को लोगों ने बड़ी कशक्कत के बाद बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जसप्रीतसिंह को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में ट्रैक्टर ट्राली चालक हासिम को भी मामूली चोट आई हैं। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित