उदयपुर , अप्रैल 12 -- राजस्थान में उदयपुर शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में रविवार को एक ट्रेलर की टक्कर से मोटरसाईकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर राजसमंद से उदयपुर आ रहे ट्रेलर ने चीरवा टनल के पास आगे चल रही मोटरसाईकिल को चपेट में ले लिया जिससे उस पर सवार तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी।
घटना की सूचना पर सुखेर थानाधिकारी भरत योगी ने मौके पर पहुंचकर तीनो शवों को महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय को मोर्चरी में रखवाया हैं। मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित