समस्तीपुर , फरवरी 10 -- िहार में समस्तीपुर रेल मंडल मे यात्रियों से अवैध वसूली के मामले में रेल प्रशासन ने टिकट परीक्षक (टीटीई)गिरीश प्रसाद एवं इंचार्ज राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि मंडल से चलने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन मे यात्रियों से अवैध वसूली करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने सम्बंधित अधिकारियों को जांच कर दोषी कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया। जांच के बाद वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनन्या स्मृति ने भ्रष्टाचार के आरोप में टीटीई गिरीश प्रसाद और इंचार्ज राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि निलंबित रेल कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ करने का आदेश दिये गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित