जैसलमेर , फरवरी 08 -- राजस्थान के जैसलमेर जिले में दिल्ली से जैसलमेर आ रही स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस में रविवार को पहियों में धुआं उठने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से जैसलमेर आ रही स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के एस-टू कोच के नीचे आग लग गई।
यह घटना जेठा-चांधन रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब साढ़े बजे के बजे हुई। चलती ट्रेन में आग लगने पर तुरंत गाड़ी को रोका गया. ट्रेन रुकने पर पहले तो यात्री समझ नहीं पाए, लेकिन जब धुंआ निकलता देखा तो यात्रियों में हड़कंप मच गया।
ट्रेन रुकते ही रेलवे का तकनीकी स्टाफ और गार्ड तुरंत प्रभावित कोच के पास पहुंचे। अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्राथमिक जांच पूरी करके ट्रेन को करीब 20 मिनट की देरी से जैसलमेर के लिए रवाना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित