भीलवाड़ा , दिसम्बर 18 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान मुकेश जाट के रूप में हुई है, जो बबराना गांव का निवासी बताया गया है। हादसे के कारण का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित