भीलवाड़ा , मार्च 01 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के पंडेर थाना क्षेत्र में पुलिस और जिला विशेष दल (डीएसटी) ने संयुक्त रूप से ट्रक से एक क्विंटल अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद करके एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि थानाधिकारी कमलेश के नेतृत्व में पुलिस दल ने राष्ट्रीय राजमार्ग -148डी पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान शाहपुरा की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें चार कट्टों में छिपाकर रखा गया 99.520 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा-चूरा बरामद हुआ।
पुलिस ने ट्रक चालक गगन सिंह (33) को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित