अलवर , जनवरी 13 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में कांदोली बाईपास पर सोमवार देर रात ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में एक युवक की ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया नरेंद्र सिंह राजपूत (30) अपने पड़ोसी धर्म सिंह राजपूत और पिकअप चालक छोटेलाल के साथ अपनी बहन के यहां पहल मुंडावर भैंस छोड़ने गया था। कल देर रात लौटते समय कांदोली बाईपास के समीप तेज गति से आ रहे ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि टक्कर से नरेंद्र सिंह राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि धर्म सिंह राजपूत को गंभीर हालत में अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पिकअप चालक छोटेलाल की हालत नाजुक होने पर उसे जयपुर भेजा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित