अलवर , दिसम्बर 16 -- राजस्थान में अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ट्रक को खुर्द बुर्द करने के मामले में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सू्त्रों ने मंगलवार को बताया कि शाहरुख ने मामला दर्ज कराया कि हरियाणा के नगीना मेवात में बंद ट्रक की नंबर प्लेट को उसके ट्रक पर लगाकर खुर्दबुर्द करके उसे इस्तेमाल में लिया जा रहा है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके ट्रक की तलाश शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने बदमाश अलवर निवासी हसन और इस्माईल को गिरफ्तार किया । उनके द्वारा छुपाए गए ट्रक को काले खां की पार्किंग से बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आज दोनों बदमाशों को न्यायालय में पेश किया जहां से पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपियों को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित