सतना , जनवरी 28 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले में ट्रक की चपेट में आने से एक पिता और उसके सात साल के बेटे की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार शाम कोलगवां थाना क्षेत्र के मटेहना गाँव के निकट आगे जा रही एक बाइक को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे मे घायल शंखधर केवट (35) व बेटे सिद्धार्थ केवट (7) को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित