अलवर , फरवरी 13 -- राजस्थान में अलवर के अरावली थाना क्षेत्र में रूपबास ओवर ब्रिज के पास गुरुवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हरियाणा के नगीना निवासी जाकिर अपने दो साथियों संतोष गुर्जर और महेंद्र गुर्जर के साथ मोटरसाइकिल पर रूपवास पुलिया से उतरकर समोला चौराहा की तरफ जा रहे था। मोटरसाइकिल सवार एक अन्य वाहन से आगे निकलने का प्रयास कर रहे थे तभी पुलिया से कुछ आगे विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गये। इससे जाकिर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि दोनों को राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित