श्रीगंगानगर , अप्रैल 10 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के राजियासर और अनूपगढ़ थाना इलाकों में दो सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजियासर थाना क्षेत्र में सूरतगढ़ थर्मल पावर प्लांट में आवासीय कॉलोनी के सामने की रोड पर बुधवार शाम को एक ट्रक की चपेट में मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक आ गया। युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया था।

उसे थर्मल की डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार देने के बाद सूरतगढ़ रेफर कर दिया गया। सूरतगढ़ से उसे श्रीगंगानगर रेफर किया गया।यहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमन निवासी रायांवाली के रूप में हुई है।इस संबंध में उसके रिश्ते में लगता भाई मोहित कुम्हार निवासी रायांवाली द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर ट्रक के चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित