टोक्यो , दिसंबर 11 -- जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने संसद में कहा है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जल्द से जल्द मिलने के लिए तैयार हैं।

सुश्री ताकाइची ने बुधवार को कहा, "मैं वाशिंगटन जा सकती हूं और जब राष्ट्रपति ट्रंप विदेश जाएंगे और यदि उनसे मिलना संभव है तो मैं जल्दी उनसे मिलना चाहूंगी।" यह बात उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी फॉर द पीपल के नेता युइचिरो तमाकी के चीन दौरे से पहले श्री ट्रंप से मिलने के प्रस्ताव के बाद कही।

श्री तमाकी ने खास तौर पर सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री अगले वर्ष जनवरी में दावोस फोरम में हिस्सा लें और वहां ट्रंप से मिलें। जापानी प्रधानमंत्री आमतौर पर इस फोरम में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं होते हैं ।

गौरतलब है कि जापान और चीन के बीच तनाव उस समय तब बढ़ गया जब जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने कहा कि ताइवान पर चीनी हमला "अस्तित्व के लिए खतरा पैदा करने वाली स्थिति" पैदा करेगा, जिससे जापान को जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित