वाशिंगटन , मई 01 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के 'वार पावररिसोल्यूशन'में तय की गयी 60 दिन की समय सी को असंवेधानिक बताया और यह कहते हुए पालन न करने का संकेत दिया है कि पूर्व राष्ट्रपतियों ने सैन्य कार्रवाई के लिए कांग्रेस की मंजूरी लेने की जरुरत को नजरअंदाज किया है।
व्हाइट हाउस से फ्लोरिडा जाते समय पत्रकारों से बातचीत में श्री ट्रंप ने इस कानूनी अधिकार को महज औपचारिकता बताते हुए खारिज कर दिया और दावा किया कि इसका इस्तेमाल कभी नहीं किया गया है। उनहोंने कहा , "मैं आपको बस इतना बता दूं कि 'वार पावर रिसोल्यूशन'के मामले में जैसा कि आप जानते हैं, पूर्व राष्ट्रपतियों ने इसकी सीमा को पार किया है और इसका पालन कभी नहीं हुआ। हर दूसरे राष्ट्रपति ने इसे पूरी तरह से असंवैधानिक माना और हम भी इससे सहमत हैं।"श्री ट्रंप ने बताया कि कोरियाई युद्ध के दौरान हैरी ट्रूमैन से लेकर वियतनाम युद्ध में लिंडन जॉनसन और रिचर्ड निक्सन तक के राष्ट्रपतियों ने कांग्रेस से बिना किसी औपचारिक मंज़ूरी के ही सैन्य अभियान चलाए थे।
गौरतलब है कि 1973 के 'वार पावर रिसोल्यूशन'के तहत राष्ट्रपति को अमेरिकी सेना को किसी भी संघर्ष में शामिल करने के 48 घंटों के भीतर कांग्रेस को सूचित करना जरुरी होता है। इसके बाद 60-दिन की एक समय सीमा शुरू हो जाती है, जिसके भीतर या तो मंजूरी लेनी होती है या फिर सेना को वापस बुलाना होता है। यह समय सीमा, जो गत 28 फरवरी को ईरान पर हुए पहले हमलों से जुड़ी थी, आज शुक्रवार को खत्म हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित