टोक्यो , जनवरी 23 -- जापान की राजधानी टोक्यो में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
क्योडो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट कार्यालय में काम करने वाले एक 69 वर्षीय अनुबंधित कर्मचारी ने ट्रैफिक के लाल सिग्नल की अनदेखी करने से स्थानीय समयानुसार गुरुवार शाम करीब 6.35 बजे टोक्यो के व्यस्त अकासाका जिले में एक चौराहे पर यह दुर्घटना हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित