नयी दिल्ली , दिसंबर 18 -- देश की अग्रणी बिजनेस ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर कंपनी टैली सॉल्यूशन्स ने टैलीप्राइम 7.0 पेश किया है जिसे विशेष रूप से एमएसएमई को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
कंपनी ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि टैलीप्राइम 7.0 एकीकरण को बेहतर बनाता है, स्मार्ट ऑटोमेशन और मजबूत डेटा सुरक्षा के साथ व्यवसायों को सहज अनुभव प्रदान करता है।
भारतीय स्टेट बैंक और एक्सिस बैंक के साथ बेहतर एकीकरण के जरिये अब व्यवसाय सीधे टैलीप्राइम के भीतर भुगतान कर सकते हैं, रियल-टाइम बैलेंस और स्टेटमेंट देख सकते हैं। इससे रोजमर्रा के वित्तीय कार्य अधिक तेज, पारदर्शी और भरोसेमंद बनते हैं। एनपीसीआई भारत बिलपे लिमिटेड के सहयोग से विकसित भारत कनेक्ट फॉर बिजनेस के माध्यम से खरीदार और विक्रेता के बीच इनवॉइस और भुगतान अपने-आप जुड़ जाते हैं। इससे मानवीय हस्तक्षेप कम होता है।
टैलीप्राइम 7.0 में बेहतर टैलीड्राइव अनुभव भी शामिल है, जो व्यवसायिक डेटा को और अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनाता है। उन्नत एन्क्रिप्शन, मजबूत डेटा इंटीग्रिटी जांच और ऐसा डिजाइन जिसमें डेटा पूरी तरह व्यवसाय के नियंत्रण में रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित