पिथौरागढ़ , मार्च 10 -- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से निवेश का लालच देकर एक व्यक्ति से Rs.5,58,800 की ठगी कर ली गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरम निवासी एक व्यक्ति ने थाना जौलजीबी में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात लोगों ने टेलीग्राम ग्रुप के जरिए निवेश का लालच देकर अलग-अलग तिथियों पर उससे कुल Rs.5,58,800 की ठगी कर ली। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66(डी) के तहत मुकदमा दर्ज किया।

जांच के दौरान सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस साइबर ठगी के मामले में अलग-अलग राज्यों के कुल नौ आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित