मुंबई , जनवरी 16 -- सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) में 1,122 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 14.12 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी ने आज यहां वित्तीय परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि तीसरी तिमाही में उसका कुल राजस्व 8.34 प्रतिशत बढ़कर 14,393.2 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक मोहित जोशी ने कहा कि बिक्री, बाजार में समाधान-उन्मुख रहने का रुख और क्लाइंट की जरूरतों के अनुरूप एआई-आधारित पेशकशों की बढ़ती प्रासंगिकता के कारण कंपनी तीसरी तिमाही में नये डील की संख्या बढ़ी है।
वित्तीय परिणामों के अलावा कंपनी निदेशक मंडल ने वित्तीय सलाह कंपनी न्यू डेमोक्रेटिक इलेक्टोरल ट्रस्ट (एनडीईटी) में 37.5 लाख रुपये के अतिरिक्त निवेश संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान कर दी। इसके साथ एनडीईटी की इक्विटी शेयर पूंजी में टेक महिंद्रा की हिस्सेदारी 19.83 फीसदी से बढ़कर 49.35 फीसदी हो जायेगी और वह एक सहयोगी कंपनी बन जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित