फिरोजाबाद , दिसंबर 17 -- फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र में काशीराम कॉलोनी में एक विवाहिता की मौत हो गई। फांसी के फंदे पर झूलती महिला को नीचे उतरा गया। मृतका की बहन ने जीजा पर हत्या का आरोप लगाया है।

थाना टूंडला क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी के मकान संख्या 522 में निवास करने वाले लकी की पत्नी कोमल (30) का शव फांसी पर लटका होने की सूचना पर बुधवार सुबह भारी भीड़ जमा हो गई। महिला की मौत की सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित