कराची , फरवरी 05 -- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घोषणा की है कि पाकिस्तान आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा और यह फैसला "सोच-समझकर और बंगलादेश के प्रति एकजुटता" दिखाते हुए लिया गया है।

श्री शरीफ ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, "खेल को सियासी असर से आजाद रहना चाहिए।" उन्होंने यह भी कहा, "पाकिस्तान को भारत के खिलाफ टी20 मैच का बहिष्कार करने के मामले में बंगलादेश के साथ खड़ा होना चाहिए।"स्थानीय मीडिया जियो न्यूज ने यह खबर दी है। इसमें कहा गया है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के बंगलादेश को टूर्नामेंट से हटाने के बाद विरोध के तौर पर पाकिस्तान ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित