उदयपुर , अप्रैल 02 -- राजस्थान के उदयपुर में मेवाड़ टूरिजम कप 2026 के तहत फील्ड क्लब पर चल रही प्रतियोगिता के तहत गुरूवार को खेले गए मैच में टीम रॉयल्स ने मेवाड़ टूरिज्म क्लब को चार विकेट से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मेवाड़ टूरिजम क्लब 17.2 ओवर में 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मेवाड़ टूरिजम क्लब की ओर से उदित धाभाई ने नाबाद 29 रन और यदुराज सिंह कृष्णावत ने 27 रन बनाए। टीम रॉयल्स की ओर से नरेंद्र सिंह चुंडावत और मनीष जैन ने तीन-तीन विकेट हासिल किया। पुनीत श्रीमाली एवं गोविंद को 2-2 विकेट प्राप्त हुए।

जवाब में टीम रॉयल्स ने यह मुकाबला 16.2 ओवर में हासिल कर लिया। टीम रॉयल्स की ओर से मानविक टंडन ने 28 रन, नरेंद्र सिंह चुंडावत ने 18 रन और मनीष जैन ने नाबाद 13 रन बनाए। हरफनमौला खेल के प्रदर्शन के आधार पर टीम रॉयल्स के मनीष जैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आयोजन सचिव यदुराज सिंह कृष्णावत ने बताया कि एक अन्य मुकाबले में आईटीसी मेंमेंटोस होटल ने दी लीला पैलेस होटल को पांच विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दी लीला पैलेस होटल ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाएं। दी लीला पैलेस होटल की ओर से समर्थ ने 32 रन और हितेश ने 26 रनों का योगदान दिया। आईटीसी मेंमेंटोस की ओर से एच पी सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट और उम्मेद सिंह ने दो विकेट हासिल किया।

जवाब में आईटीसी मोमेंटोस ने निर्धारित लक्ष्य को मात्र 13.4 ओवर में हासिल कर लिया। आईटीसी मोमेंटोस की ओर से सुब्रत सरकार ने 34 रन करण चौहान ने 27 रन, विक्रम सिंह सोलंकी और एचपी सिंह ने 23-23 रन नाबाद बनाकर लक्ष्य हासिल किया। दी लीला पैलेस की ओर से धीरज सिंह और यश जोशी ने 2-2 विकेट हासिल किया। हरफनमौला खेल के प्रदर्शन के आधार पर आईटीसी मेंमेंटोस के एच पी सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित