भिवानी , अप्रैल 28 -- हरियाणा के भिवानी में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने पुरानी नियुक्तियों वाले शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से पूर्ण छूट दिलाने की मांग को लेकर अपना आंदोलन तेज कर दिया है।
मंगलवार को संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी और विधायक घनश्याम सर्राफ को उनके निवास पर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताया।
संघ के जिला सचिव सुमेर आर्य ने कहा कि 20-30 वर्षों से सेवा दे रहे और सेवानिवृत्ति के करीब शिक्षकों परअब टीईटी थोपना अन्यायपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि 23 अगस्त 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को पहले ही छूट दी जा चुकी थी, लेकिन अब अदालती फैसलों और सरकारी रवैये के कारण हजारों शिक्षकों की नौकरी पर संकट मंडरा रहा है, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित