टिहरी, मई 04 -- उत्तराखंड में गढ़वाल के मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) धीरज पाण्डेय ने नरेंद्रनगर वन प्रभाग का आज निरीक्षण कर वनाग्नि नियंत्रण और मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण की तैयारियों का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान फॉरेस्ट फायर क्रू स्टेशन और क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया दल) की कार्यप्रणाली, संसाधनों और तत्परता की विस्तृत समीक्षा की गई।
सीसीएफ ने ब्यासी और नीरगढ़ चेकपोस्ट स्थित फॉरेस्ट फायर क्रू स्टेशनों पर उपलब्ध उपकरणों, संचार व्यवस्था और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों का निरीक्षण किया। माणिकनाथ वन क्षेत्र की क्यूआरटी टीम की कार्यकुशलता, प्रशिक्षण स्तर और वनाग्नि सहित अन्य आपदाओं से निपटने की क्षमता का भी मूल्यांकन किया गया। इस दौरान टीमों को सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित