देहरादून , फरवरी 13 -- उत्तराखंड में टिहरी जनपद के सीमांत देवप्रयाग क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक पिकअप वाहन गंगा नदी में गिर गया और नदी की तेज धारा में बह गया।
खबर लिखे जाने तक वाहन के चालक और परिचालक लापता हैं, उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल ( एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (डीडीआरएफ) के बचाव दल घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित