टिहरी , दिसंबर 30 -- उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल जिले के टिहरी शहर में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार और प्रशासन गाँव की ओर' कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिले के पाँच विकासखंडों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला शिविर कीर्तिनगर विकासखंड की न्याय पंचायत नौर-चौरास के राजकीय इंटर कॉलेज किलकिलेश्वर में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर विधायक विनोद कंडारी, क्षेत्र पंचायत प्रमुख अंचला खंडेलवाल और सचिव डॉ. सुरेंद्र नारायण पांडे मौजूद रहे।
दूसरा शिविर भिलंगना विकासखंड की न्याय पंचायत भटगांव के राजकीय इंटर कॉलेज में जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम कुमार कठैत और क्षेत्र पंचायत ज्येष्ठ प्रमुख पायार सिंह बिष्ट शामिल रहे।
तीसरा शिविर देवप्रयाग विकासखंड की न्याय पंचायत भटकोट स्थित राजीव गांधी पंचायत भवन में परियोजना निदेशक डीआरडीए पुष्पेंद्र चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र पंचायत कनिष्ठ प्रमुख राजपाल सिंह चौहान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
चौथा शिविर चंबा विकासखंड की न्याय पंचायत नकोट के राजकीय इंटर कॉलेज में उप-जिलाधिकारी टिहरी संदीप कुमार की अध्यक्षता में हुआ। शिविर में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और क्षेत्र पंचायत प्रमुख सुमन सजवाण भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित