टिहरी , दिसंबर 23 -- उत्तराखंड के टिहरी जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी टिहरी अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला एवं थाना स्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों, जागरूकता कार्यक्रमों तथा विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक जे.आर. जोशी ने जिला में संचालित जागरुकता कार्यक्रमों, मादक औषधि एवं मनोरोगी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मामलों, मुनि की रेती क्षेत्र में दर्ज मुकदमों, गैर-सरकार संगठन (एनजीओ) के माध्यम से चल रहे पुनर्वाश कार्यों तथा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित