टिहरी गढ़वाल , नवंबर 04 -- उत्तराखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस (रजत जयंती सप्ताह) के अंतर्गत सोमवार, मंगलवार को विकासखंड चम्बा, देवप्रयाग, जौनपुर एवं नरेन्द्रनगर में रबी कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य कृषि अधिकारी टिहरी विजय देवराड़ी ने कहा कि कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित विकासखंडों के प्रमुखों द्वारा की गई। गोष्ठी में कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को रबी फसलों की उन्नत तकनीकी जानकारी दी गई।
साथ ही, सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर किसानों को विभिन्न विभागीय योजनाओं, अनुदानों एवं नवीन कृषि पद्धतियों की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखंडों के किसानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित