मुंबई , मार्च 1 -- टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड की फरवरी 2026 में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री जबरदस्त उछाल के साथ कुल बिक्री 63,331 वाहनों की रही।
कंपनी द्वारा रविवार को यह जानकारी दी गई है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि फरवरी 2025 में इसने 46,811 वाहन बेचे थे। इस तरह इस बार पिछले वर्ष की फरवरी की तुलना बिक्री में मे 57 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित