कौशांबी , जनवरी 21 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही टाटा मूरी एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक शू से अचानक धुआं निकलता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया और चालक ने शुजातपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया।
सूत्रों के अनुसार अचानक ट्रेन रोक देने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और यात्री ट्रेन से कूद कर भागने लगे। सूचना मिलते ही तत्काल तकनीकी टीम पहुंची और जांच में पता चला कि धुआं ब्रेक शू से निकल रहा था।
रेलवे कर्मी व तकनीकी टीम ने अग्निशामक यंत्र की मदद से आग पर काबू पा लिया। ट्रेन करीब 45 मिनट शुजातपुर रेलवे स्टेशन खड़ी रही। स्टेशन मास्टर चंद्रप्रकाश ने बताया कि इस दौरान किसी ट्रेन का आवागमन बाधित नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित