चम्पावत/टनकपुर , मार्च 27 -- उत्तराखंड के टनकपुर में पुलिस ने दुकान में हुई चोरी की घटना का शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। चोर को चोरी के सामान और नगदी भी बरामद कर ली गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार 26 मार्च को वार्ड नंबर-3, राजाराम चौक निवासी मनोज अरोरा ने कोतवाली टनकपुर में तहरीर देकर कहा कि अज्ञात चोर ने दुकान में सेंध लगा ली है। चोर दुकान की दीवार तोड़कर 50 पैकेट सिगरेट, Rs.2100 नकद और अन्य सामान चोरी कर ले गये। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
प्रभारी निरीक्षक टनकपुर रवि चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने 27 मार्च को आरोपी राहुल कश्यप उर्फ भूरा (22) निवासी मछली गली, टनकपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों से चोरी की गई 50 पैकेट सिगरेट और Rs.2100 भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी को बरामद माल सहित न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित