संभल, अप्रैल 15 -- उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बुधवार को खेत में बनी झोपड़ी में आग लगने से एक बालक की जलकर मौत हो गयी।

थाना गुन्नौर के अन्तर्गत के ग्राम नंदरौली के जंगल में स्थित एक खेत में झोपड़ी बनी हुई थी। बुधवार को दोपहर के समय झोपड़ी में रविंद्र का पुत्र प्रवेश (पांच वर्ष) सो रहा था तथा परिजन खेत में काम कर रहे थे। अचानक से झोपड़ी में आग लग गई और प्रवेश आग़ की लपटों में गिर गया।

झोपड़ी से आग की लपटे उठते देख खेतों में काम कर रहे प्रवेश के परिजन एवं अन्य ग्रामीण झोपड़ी के पास पहुंचे और आग बुझाने लगे। आग बुझने तक प्रवेश बुरी तरह से झुलस चुका था, जिससे उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित