झुंझुनू , फरवरी 01 -- राजस्थान में झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को जाखोद मार्ग पर राजवीरपुरा के पास एक तेज रफ्तार टेंपो अचानक नीलगाय से टकराकर पलट गया इससे दम्पति सहित तीन लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रोंं ने बताया कि दुर्घटना में सुआलाल (38), उनकी पत्नी लक्ष्मी (33) और बेटा विक्रम (15) घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और सूरजगढ़ के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित