रांची , दिसंबर 16 -- झारखंड के प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने बताया कि राजद के वरिष्ठ नेता और झारखंड सरकार में श्रम नियोजन कौशल विकास एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव के माता लगभग 79 वर्षीय प्रेमलता देवी का लंबी बीमारी के कारण आज निधन हो गया है।
श्री यादव ने बताया कि विगत कई दिनों से बीमार चल रही थी अस्पताल में भर्ती रही और पटना मेदांता अस्पताल में भी इलाज चल रहा था।
इनके निधन पर प्रदेश राजद परिवार की ओर से शोक संवेदना व्यक्त किया गया है ।
वहीं निधन के दुखद समाचार मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कु सिंह यादव, विधायक दल नेता सुरेश पासवान, विधायक नरेश प्र. सिंह, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व विधायक गौतम सागर राणा सहित तमाम प्रदेश पदाधिकारी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित