रांची , मार्च 25 -- झारखंड सरकार ने रामनवमी के अवसर पर छुट्टी की तिथि में बदलाव किया है।
इस बदलाव के तहत रामनवमी की छुट्टी अब 26 मार्च की जगह 27 मार्च को होगी। यहां मालूम हो कि राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत सूची में रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च को एनआईए एक्ट के तहत छुट्टी घोषित थी। लेकिन इस बार रामनवमी 27 मार्च को पड़ रही है।
साथ ही उसी दिन रांची सहित राज्य के अन्य शहरों और क्षेत्रों में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए रामनवमी के अवसर पर 27 मार्च को छुट्टी घोषित की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित