रांची, दिसंबर 19 -- झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज बैंक ऑफ़ इंडिया के जीएम गुरु प्रसाद गौंड, जीएम दीप शेखर और एजीएम अजय पांडेय ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस मौके पर राज्य कर्मियों के लिए गवर्नमेंट सैलरी पैकेज को लेकर राज्य सरकार के साथ 23 दिसंबर को होने वाले एमओयू से संबंधित जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य कर्मियों को बेहतर माहौल में कार्य करने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं और सहूलियत प्रदान कर रही हैं। इसी कड़ी में राज्य कर्मियों और उनके परिजनों के सुरक्षित जीवन के लिए बैंकों के साथ सैलरी पैकेज जैसी योजना को लागू कर रही है।

ज्ञातव्य हो कि राज्य सरकार और बैंक ऑफ़ इंडिया के बीच गवर्नमेंट सैलरी पैकेज को लेकर एमओयू होना है। इस गवर्नमेंट सैलरी पैकेज के तहत जिन राज्य कर्मियों, अवकाश प्राप्त कर्मियों तथा अनुबंध कर्मियों का सैलरी अकाउंट बैंक ऑफ़ इंडिया में होगा उन्हें दुर्घटना बीमा समेत विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित