रांची , दिसम्बर 21 -- झारखंड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वाँ स्थापना दिवस 28 दिसम्बर को मनाया जाएगा।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, जिला, प्रखंड, मंडल, ग्राम पंचायत एवं वार्ड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता अपने आवासों पर कांग्रेस का झंडा फहराएंगे।

इसी क्रम में आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कांके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बुड़मू प्रखंड के ठाकुर गाँव में पंचायत अध्यक्षों के बीच कांग्रेस झंडों का वितरण किया और कहा कि स्थापना दिवस को संगठनात्मक एकता लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति संकल्प के रूप में मनाने का आह्वान किया। इस दौरान बुड़मू पंचायत अध्यक्ष चंदन तिर्की, छापर पंचायत अध्यक्ष प्रभु यादव, हेसलपीरी पंचायत अध्यक्ष ललित महतो तथा गुरुगाई पंचायत अध्यक्ष तबारक हुसैन को प्रत्येक को 12-12 कांग्रेस झंडे सौंपे गए।

कार्यक्रम में सकील अख़्तर अंसारी, गोपाल तिवारी एवं प्रखंड अध्यक्ष बलराम साहू शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित