रांची , मार्च 28 -- झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने प्रदेश पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी।

पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद जारी इस सूची में कुल 24 नेताओं को अलग-अलग पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नई टीम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से नेताओं को शामिल कर संगठन को मजबूत करने की कोशिश की गई है।

प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, डॉ. प्रदीप वर्मा, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू और गीता कोड़ा को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रदेश महामंत्री के पद पर गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी और मनोज सिंह को नियुक्त किया गया है।

प्रदेश मंत्री के रूप में दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव और शालिनी (बैसाखियार) को शामिल किया गया है। इसके अलावा दीपक बंका को प्रदेश कोषाध्यक्ष, हेमंत दास को प्रदेश कार्यालय मंत्री और सुरेश गुप्ता (चोरसिया) को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित