रांची , जनवरी 16 -- झारखंड पुलिस द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट (2025-26) के लिए तैयारियों में जुट गई है।
सीआरपीएफ की मेजबानी में 28 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक आयोजित इस टूर्नामेंट में राज्य का प्रतिनिधित्व करने को लेकर शुक्रवार सुबह से चयन शिविर शुरू हो गया।राज्यभर के पुलिस विभागों से आए प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस चयन के लिए झारखंड पुलिस ने तीन सदस्यीय बोर्ड गठित किया है, जिसमें स्पेशल ब्रांच एसपी, एटीएस और जैप-1 कमांडेंट शामिल हैं।
बोर्ड को निर्देश दिए गए हैं कि खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और फिटनेस के आधार पर कुल 16 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन करें।शिविर में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे पुलिसकर्मी हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट में झारखंड की मजबूत टीम उतारने का लक्ष्य है, जो पुलिसकर्मियों की फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित