रांची, 13अक्टूबर (वार्ता) झारखंड कैबिनेट की होने वाली बैठक की तारीख में बदलाव किया गया। अब कैबिनेट की बैठक 16 अक्टूबर के बदले 14 अक्टूबर को ही होगा।

बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक कैबिनेट की बैठक अब कल यानी 14 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित