बोकारो , अप्रैल 27 -- झारखंड में बोकारो जिले के गांधीनगर थाना के कुरपनिया राय साहब फाइल के रहने वाली एक 28 वर्षीय युवती ने पेटरवार प्रखंड के अंगवाली गांव निवासी सुनील रविदास पर लगभग 10 वर्षों से शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि दर्ज प्राथमिकी में युवती ने कहा है कि सुनील रविदास विगत 10 वर्षों से उसे शादी का प्रलोभन देता रहा और यौन शोषण करता रहा. इस दौरान उसने धोखे से अश्लील वीडियो भी बनाया और ब्लैकमेल भी करता रहा है,जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

आरोप है कि विगत 17 अप्रैल को युवती को रांची के इरबा के पास ले गया और खाने में जहर दे दिया। तबीयत बिगड़ने लगी तो मेदांता अस्पताल में इलाज कराया।

पता चला कि खाने में जहर मिला हुआ था, उसके बाद उसने युवती का नंबर भी ब्लॉक कर दिया। युवती का अंगवाली में नानी घर है । वह वहीं पढ़ाई करती थी। वहीं से उसे जान पहचान हुई थी।

गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि युवती के आवेदन पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। युवक को गिरफ्तारी के लिए छापे मारी भी की गई है । जल्द ही युवक को गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित