बोकारो , मई 11 -- झारखण्ड में बोकारो जिले सिटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नया मोड़ स्थित बस स्टैंड में छापेमारी कर प्लास्टिक की बोरी में भरा 47 किलो गांजा बरामद किया है।
बोकारो सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना पर बोरा को जप्त किया गया। जप्त बोरा की तलाशी लेने पर उसमें रखे कुल 47 पैकेट बरामद हुए जिनमें गांजा पैक कर के रखा गया था।सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि बस पड़ाव से बिहार जाने वाली बस के पास से बोरी बरामद की गई। बरामद गांजों को बिहार भेजने की तैयारी थी।
पुलिस की इस छापेमारी में सभी गांजे के धंधेबाज बच निकलने मे कामयाब रहे है। पुलिस एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर धंधेबाजों के विरुद्ध करवाई तेज कर दिया है। बताया गया कि बोकारो के बस स्टैंड से भारी मात्रा में बोकारो से बिहार जाने वाली बसों का इस्तेमाल गांजे के धंधेबाज अपना माल खपाने के लिए धड़ल्ले से कर रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित