रांची , जनवरी 27 -- झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने आज देवी मंडप, चंदवे, रांची में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी कार्यालय खुलने से आम जनता को संगठन से जुड़ने में सुविधा मिलेगी तथा पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनसेवा के कार्यों में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी ही राज्य के नवनिर्माण के लिए संघर्ष करेगी और युवा शक्ति को नई दिशा देगी।
इस अवसर निःशुल्क चिकित्सा शिविर और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने इस अवसर का लाभ उठाया और रक्तदान रक्तदान कर युवाओं ने अपनी महती भूमिका निभाई।
इस अवसर पर रांची जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य संजय महतो ज, पूर्व जिला परिषद सदस्य मीना देवी, जिला उपाध्यक्ष द्वय डॉ पार्थ परितोष एवं डॉ अमित कुमार साहू, युवा आजसू रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव, कांके प्रखंड अध्यक्ष लाल अमन नाथ शाहदेव, प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित