बोकारो , मार्च 25 -- झारखंड में बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के नाला पटी के पास रेलवे ब्रिज के बगल में पेड़ से झूलता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि शव का पहचान क्षेत्र के नाला पटी निवासी श्रवण साहनी उम्र लगभग 16 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अस्पताल भेजकर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित